2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: 112 में तैनात सिपाही से मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

बिल्सी बदांयू 21 जुलाई।

112 परियोजना में तैनात एक सिपाही से शराब पीकर गाली-गलौज करने के बाद कमरे में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं।

112 में तैनात सिपाही विपिन कुमार पुत्र उदयवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को शाम करीब 8 बजे ड्यूटी से लौटकर वह अपने किराए के कमरे पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कस्बा बिल्सी निवासी अजीत पुत्र महेन्द्र सिंह, सुरजीत पुत्र महेन्द्र सिंह, सुरजीत पुत्र अज्ञात निवासी बम्बेहड़ और महेन्द्र पुत्र अज्ञात उसके कमरे के बाहर खड़े होकर शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे।

मना करने पर सभी लोग उग्र हो गए और उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर मकान मालिक के बेटे सोनू, शिवम, पप्पू, लज्जावती और विजयसिंह ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा “तू पुलिस में है तो हमारा क्या उखाड़ लेगा” और वहां से भाग गए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक सुभाष सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.