।
उझानी-बदायूं, 18 जुलाई।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। कछला रोड पर लगा 11 हजार वोल्ट का बिजली का पोल जर्जर हालत में है और उसे बदलने के बजाय बिजली विभाग ने सिर्फ नारंगी पन्नी और टेप लपेटकर खानापूर्ति कर दी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पोल का बेस पूरी तरह सड़-गल चुका है। बारिश में उसमें पानी भर जाता है। इसी रास्ते से हजारों कांवड़ियों का जत्था गुजरेगा। जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है।
मोहल्ले वालों का आरोप है कि जर्जर पोल की शिकायत कई बार जेई और लाइनमैन से की गई, लेकिन हर बार बात टाल दी गई। अब विभाग ने हादसे का इंतजार करते हुए पोल पर पन्नी लपेट दी है।
लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या किसी कांवड़िये की जान जाने के बाद ही पोल बदला जाएगा? उन्होंने डीएम और अधीक्षण अभियंता से मांग की है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इस जर्जर पोल को तुरंत बदला जाए।
कांवड़ सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलती ये लापरवाही प्रशासन के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है।
रिपोर्ट: राजेश वार्ष्णेय, एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

