12:09 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

मलेरिया में खानपान का रखें खास ध्यान, गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें

डॉक्टरों की सलाह – मलेरिया पीड़ित को फैट, मसाला और कैफीन से करें परहेज, जल्दी रिकवरी के लिए लें हल्का भोजन।

बदांयू 16 जुलाई।

बारिश और उमस के मौसम में मलेरिया के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी में दवा के साथ-साथ सही खानपान भी बहुत जरूरी है। गलत खाना खाने से मलेरिया में कमजोरी और बुखार बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मलेरिया पीड़ित मरीजों को कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए ताकि शरीर जल्दी रिकवर कर सके।

मलेरिया में न खाएं ये चीजें-
ज्यादा फैट वाला खाना घी, तेल, मक्खन, क्रीम जैसी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ये पचने में भारी होते हैं और कमजोरी बढ़ाते हैं।
मिर्च-मसाला और अचार- मलेरिया में पेट पहले से ही कमजोर होता है। मिर्च-मसाले और अचार से एसिडिटी और पेट दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।
ज्यादा फाइबर वाला खाना- हरी पत्तेदार सब्जियां, मोटी त्वचा वाले फल और साबुत अनाज इस दौरान पचाने में दिक्कत करते हैं। इसलिए इन्हें कम खाएं।
चाय-कॉफी- चाय, कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थों का अधिक सेवन न करें। ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं।
मीठा और पैक्ड जूस-बाजार के डिब्बाबंद जूस और ज्यादा मीठी चीजें इम्यूनिटी कम करती हैं और रिकवरी स्लो कर देती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि मलेरिया में हल्का, सुपाच्य और तरल भोजन लें। दलिया, खिचड़ी, दही-चावल और फलों का रस फायदेमंद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस