बिल्सी क्षेत्र के जंगल में फांसी पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव बेन और पिंदरी के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि मृतक की बाइक भी घटनास्थल के पास खड़ी मिली, जिस पर गैर जनपद का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलने पर बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

