सिलहरी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
सिलहरी (बदायूं)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का लखनऊ से बरेली होते हुए सहसवान जाते समय सिलहरी कस्बे में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष के सिलहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सिलहरी, वरातेगदार, सनाय, दहेमी, बल्लियां, गुरुपुरी विनायक सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर रूम सिंह पहलवान, नरेश सिंह, विनोद पटेल, नेतृपाल, महेश सिंह, टिंकू, अतुल पटेल, नरोत्तम यादव, वैभव उपाध्याय, मोहित पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

