12:08 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

पीएनबी बैंक के बाहर जनरेटर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने पाया काबू

बदायूं

पीएनबी बैंक के बाहर जनरेटर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने पाया काबू

केशव गुप्ता

बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा म्याऊं स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा के बाहर लगे जनरेटर में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं के घने गुबार के साथ ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना उस समय हुई जब बैंक के कर्मचारी शाखा की साफ-सफाई कर रहे थे। बैंक परिसर के बाहर लगे जनरेटर में आग लगते ही कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन सहायता पहुंचने में देरी होने पर आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि आग बैंक भवन या एटीएम तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि जनरेटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कस्बा म्याऊं में साप्ताहिक बाजार होने के कारण मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन एक्सप्रेस