8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में नीट और जेईई में सफलता पर दो सगे भाइयों का हुआ सम्मान

नीट और जेईई में सफलता पर दो सगे भाइयों का हुआ सम्मान
कालेज के छात्रों को बताए सफलता के मंत्र
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र अनस सिद्दीकी और जेईई में सफलता हासिल करने वाले उनके छोटे भाई अहमद रजा सिद्दीकी को सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से दोनों मेधावी भाईयों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारी संजीव वार्ष्णेय और अवनेश वार्ष्णेय ने भी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
सम्मान के बाद अनस सिद्दीकी और अहमद रजा सिद्दीकी ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और सही मार्गदर्शन के बल पर नीट व जेईई जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
दोनों छात्रों के पिता अली हुसैन ने कहा कि उनके पुत्रों ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार और शिक्षकों को भी दिया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि अनस और अहमद रजा की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन पवन शंखधार ने किया। इस दौरान एचओडी प्रदीप सक्सेना, अतुल वार्ष्णेय, गीता रानी, आरती जैन, शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शांखी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.