उघैती। उघैती-खंडुआ लिंक रोड की बदहाल स्थिति क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, लेकिन इसकी मरम्मत की ओर संबंधित विभाग का कोई ध्यान नहीं है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
ग्रामीणों और वाहन चालकों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सड़क की बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह सड़क प्रशासनिक अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का जीता-जागता उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उघैती-खंडुआ लिंक रोड की शीघ्र मरम्मत कराकर लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
