।
उझानी-बदांयू 25 जुलाई ।
सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रोटरी क्लब उझानी द्वारा अपना प्रथम सेवा प्रकल्प आयोजित किया जा रहा है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम रविवार, 26 जुलाई को किया जाएगा।
क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग के अनुसार कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगा। सभी सदस्यों से समय का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया गया है।
वृक्षारोपण प्रशांत गोयल जी के फार्म पर होगा, जो कछला रोड स्थित संजीव साहू की मेंथा फैक्ट्री से लगा हुआ है।
अध्यक्ष गौरव गर्ग ने क्लब के सभी सदस्यों से विशेष अनुरोध किया है कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपनी धर्मपत्नी सहित कार्यक्रम में पधारें और अपनी माताजी के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं।
रोटरी क्लब उझानी का मानना है कि सभी सदस्य मिलकर इस सेवा कार्य को और अधिक सफल एवं यादगार बनाएंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
