6:33 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में विराट दीपयज्ञ और पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

उझानी में विराट दीपयज्ञ और पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, लोकमंगल की कामनाएं की गईं।

उझानी-बदांयू 25 जुलाई।

अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश रथ यात्रा मुहल्ला अहिर टोला स्थित शिक्षक स्व. जय सिंह यादव की चौपाल पहुंची। यहां विराट दीपयज्ञ और पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ।

मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने परम वंदनीया भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष, 2400 तीर्थों के जल से युक्त शक्ति कलश और युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के अखंड दीप का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां देकर लोकमंगल की कामना की।

मुख्य वक्ता जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि यज्ञ, संस्कार और आध्यात्म भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। गौ, गंगा, गायत्री और गीता मानव में देवत्व जगाती हैं। गायत्री शक्तिपीठ के नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि यज्ञ से वातावरण के साथ मन भी पवित्र होता है। संजीव शर्मा ने बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण पर जोर दिया।


मुख्य यजमान आर्येंद्र सिंह-मुन्नी देवी ने मां गायत्री का पूजन किया। ध्रुव यादव-मोना यादव ने अखंड ज्योति और भुवनेश शर्मा, धीरेंद्र सोलंकी-सपना ने गुरु पूजन किया।

जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और 2 अगस्त को ज्योति कलश रथ यात्रा के समापन पर फिर पांच कुण्डीय महायज्ञ होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस