6:33 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

इज्जतनगर मंडल को नई सौगात: कल से दौड़ेगी कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस, उझानी से होगी शुरुआत

उझानी-बदांयू 25 जुलाई।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए कल 26 जुलाई 2026 से नई 15312/15311 कासगंज–ऐशबाग–कासगंज एक्सप्रेस शुरू की जा रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा और जितिन प्रसाद उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05018 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उझानी स्टेशन से बी.एल.वर्मा के साथ सांसद बदायूं आदित्य यादव, विधायक बिल्सी हरीश चन्द्र शाक्य और विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक मौजूद रहेंगे।

वही पूरनपुर स्टेशन केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ विधायक बाबूराम पासवान और विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता उपस्थित होंगे।

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल होंगे।

उद्घाटन स्पेशल का टाइम टेबल – 05018
उझानी से दोपहर 12:00 बजे चलकर यह ट्रेन इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी:
बदायूं 12:17 ,
बरेली, 13:10
इज्जतनगर 13:45 पर
पीलीभीत 14:45
पूरनपुर 15:52,
मैलानी 16:55,
गोला गोकरननाथ 17:30,
लखीमपुर 18:05 ,
सीतापुर 19:15 ,
सिधौली 19:47,
मोहिबुल्लापुर 20:22,
ऐशबाग जंक्शन 21:10 बजे पहुंचेगी।

यह 16 एलएचबी कोच वाली आधुनिक ट्रेन होगी। इसमें
1पावर कार 1 एसएलआर कोच,
4 सामान्य द्वितीय श्रेणी
9 नॉन-एसी चेयर कार
1 वातानुकूलित चेयर कार ‌

रेलवे के मुताबिक इस नई सेवा से छात्रों, किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और तेज यात्रा मिलेगी। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और लखनऊ के बीच आवागमन आसान होने से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर ने बताया कि यह ट्रेन क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्त्वपूर्ण कड़ी होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस