4:20 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

‘मैंने अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा’: छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

नई दिल्ली

पिछले 10 दिनों से देशभर में छात्रों के प्रदर्शन और सियासी दलों की सियासत के बीच आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से कभी मुंह नहीं मोड़ा। उन्होंने कहा, “मैं युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करता हूं। पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मैं बेहद दुखी था। मैं नहीं चाहता था कि देश विरोधी ताकतें इस स्थिति का फायदा उठाएं, इसलिए मैंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।”

पिछले दिनों शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और सरकार पर निशाना साधा। लगातार बढ़ते दबाव के बीच शिक्षा मंत्रालय की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई थी।

सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी से मुलाकात कर अपनी स्थिति स्पष्ट की और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की पेशकश की।

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा:
“मैंने हमेशा देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम किया है। किसी भी जिम्मेदारी से भागना मेरी आदत नहीं रही। लेकिन मौजूदा हालात में मेरा पद पर बने रहना देशहित में नहीं है।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे सरकार की नाकामी बताया है, वहीं सत्ता पक्ष ने इसे “जिम्मेदाराना फैसला” करार दिया है।

अब देखना होगा कि शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस पर जल्द घोषणा की उम्मीद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस