।
उझानी बदायूं 27 जुलाई ।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुँआडाण्डा में शनिवार सुबह मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। गाली-गलौच के बाद तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को लात-घूसों और लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित वेदप्रकाश पुत्र सियाराम निवासी ग्राम कुँआडाण्डा ने कोतवाली उझानी में तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई की सुबह गांव के ही रामबहादुर पुत्र इतवारी, उसका पुत्र शिवम और बेटी सीमा से उसकी बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने नाम लेने को लेकर गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर वेदप्रकाश को बुरी तरह पीटा।
पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसके सिर में खुली चोट और शरीर पर गुम चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी मारपीट कर चुके हैं।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
