।
उझानी: पुरानी रंजिश या दबंगई? पुलिस जांच में जुटी।
उझानी-बदांयू 27 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज मोहल्ले में रविवार रात मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। मोबाइल की टार्च चेहरे पर पड़ने से हुए विवाद में 5 लोगों ने 2 युवकों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगंज निवासी 32 वर्षीय आसिम पुत्र मोहम्मद असलम और 30 वर्षीय मोहम्मद ताहिर पुत्र कल्लू शाह रात को अपने घर लौट रहे थे। तभी मोहल्ले में चक्की के पास कुछ लोगों ने अचानक उनके चेहरे पर मोबाइल की टार्च मार दी।
आसिम और ताहिर ने टार्च न मारने को कहा तो बात बिगड़ गई। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले के ही 5 लोगों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसिम और ताहिर ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ उझानी का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
