।
लालपुल के पास हाईवे पर मस्जिद निर्माण और कचहरी रोड पर अवैध दुकानों का आरोप।
बदायूं 27 जुलाई।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सिंह पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अवनीश राय को सौंपा।
महासभा ने ज्ञापन में शहर में जेल तिराहे से लेकर लालपुल तक फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि शहर से दिल्ली-मथुरा जाने वाले हाईवे पर लालपुल के पास एक मस्जिद का निर्माण कर लिया गया है। यह मार्ग वीआईपी मूवमेंट वाला भी है।
महासभा का कहना है कि सूचना के अधिकार के तहत पीडब्ल्यूडी से मांगी गई जानकारी में भी यह मस्जिद सड़क के दायरे के भीतर पाई गई है। इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदू महासभा ने आरोप लगाया कि कचहरी रोड पर भी फुटपाथ की जमीन पर अवैध दुकानें और एक मस्जिद बनाई गई हैं।
महासभा ने मांग की है कि इन सभी अतिक्रमणों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में दिक्कत न हो।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
