8:17 pm Saturday , 25 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के पिपरौल गांव के मंदिर में 50 घंटे से टिका नाग, दर्शन को उमड़ी भीड़

बदांयू 25 जुलाई।

कछला क्षेत्र के पिपरौल गांव में गंगा किनारे बने जाहर पीर बाबा के निर्माणाधीन मंदिर में बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे से एक सांप एक ही कोने में बैठा है। 50 घंटे बीत जाने के बाद भी सांप वहां से नहीं हटा।

स्थानीय लोग इसे नाग देवता की लीला मानकर पूजा में जुट गए हैं। मंदिर के पुजारी ओमकार सक्सेना ने बताया कि नाग पंचमी पर शाम 3 बजे सांप आया और तभी से दर्शन दे रहा है। श्रद्धालु सुबह से ही दूध और चढ़ावा लेकर पहुंच रहे हैं।

2016 में भी इसी जगह महुआ के पेड़ के नीचे नाग के दर्शन हुए थे। उस घटना के बाद से पुजारी नियमित यहां पूजा करते हैं। सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लग गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस