

बदांयू 5 जुलाई।
जुलाई माह के राशन वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 6 से 20 जुलाई तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस बार वितरण व्यवस्था में बदलाव करते हुए मक्का और बाजरा को राशन से बाहर रखा गया है। कार्डधारकों को केवल गेहूं और चावल ही दिए जाएंगे।
अंत्योदय अन्न योजना में प्रत्येक कार्ड पर 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल दिया जाऐगा।
पात्र गृहस्थी योजना में प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल मिलेगा।
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित तिथियों के भीतर पारदर्शी तरीके से वितरण के निर्देश दिए गए हैं। वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन से लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने कोटे की दुकान से राशन प्राप्त कर लें। यदि वितरण में कोई समस्या आती है तो संबंधित पूर्ति निरीक्षक या जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
जुलाई माह में अंत्योदय कार्डधारकों को 3 किलो चीनी भी सस्ती दर पर दी जाएगी। इसके लिए कुल 54 रुपये का भुगतान करना होगा। विभाग ने विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही चीनी देने के निर्देश जारी किए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

