2:38 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी हरीश त्यागी को पूर्व मंत्री विमल अग्रवाल व ईओ ने किया सम्मानित, कार्यों की सराहना।


उझानी-बदांयू 4 जुलाई।

नगर पालिका परिषद उझानी के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी के स्थानांतरण पर शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका परिवार ने फूल-माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने हरीश त्यागी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। पूर्व मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणिजी सैनी ने त्यागी को कर्मठ, ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि हरीश त्यागी ने अपने कार्यकाल में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नगर पालिका को उनके अनुभव और अनुशासन की कमी हमेशा खलेगी।

विदाई समारोह में नगर पालिका के सभासद, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व सभासद रामप्रवेश यादव, जलकल प्रभारी अरविंद पाल, निर्माण जेई प्रिंस मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, विकास मथुरिया, अरबाज़ हुसैन, राहुल पटेल, दीपक सक्सेना, राहुल मथुरिया सहित अन्य लोगों ने हरीश त्यागी को विदाई दी और उनके नए कार्यस्थल पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने हरीश त्यागी के दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस