6:48 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

बदायूं

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; गांव में मचा हड़कंप

सहसवान थाना क्षेत्र के समदा गांव में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी।

केशव गुप्ता

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम समदा में शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते 38 वर्षीय राजवीर पुत्र रामस्वरूप को गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजवीर का कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना पर सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस