9:07 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में बायोमेट्रिक से खुली पोल, महिला अभ्यर्थी फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार

बदायूं

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में बायोमेट्रिक से खुली पोल, महिला अभ्यर्थी फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रथम पाली के दौरान बदायूं में बायोमेट्रिक सत्यापन के समय एक महिला अभ्यर्थी का विवरण मिसमैच पाए जाने पर परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास कॉलोनी, बदायूं में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रथम पाली में अभ्यर्थी जूली सिंह पुत्री जोगराज सिंह, निवासी दोहान पावर हाउस, घघोरा पिपरिया, जनपद बरेली का बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान रिकॉर्ड से मिलान नहीं हुआ। बायोमेट्रिक मिसमैच होने पर परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला अभ्यर्थी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि परीक्षा में किसी संगठित गिरोह या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस