बदायूं
11 हजार वोल्ट की लाइन का इंसुलेटर फटा, तार गिरने से पांच भैंसों की मौत; मां-बेटी झुलसी
केशव गुप्ता
इस्लामनगर। क्षेत्र के गांव बेहटा पाठक के मजरा भगतपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर अचानक फटने से बिजली का तार नीचे गिर गया। करंट की चपेट में आने से पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के दौरान गृहस्वामी की पत्नी और बेटी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

