6:46 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्राथमिक विद्यालय में करंट का कहर: टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर दो मासूम छात्र झुलसे

बदायूं

प्राथमिक विद्यालय में करंट का कहर: टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर दो मासूम छात्र झुलसे

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के नेथुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय परिसर में पड़े टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद दोनों घायल बच्चों को तत्काल बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और विद्यालय प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की। उनका कहना है कि विद्यालय परिसर में लंबे समय से टूटा हुआ बिजली का तार पड़ा था, लेकिन उसे हटाने या सुरक्षित कराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस एवं संबंधित विभाग पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हैं।
यह घटना बिल्सी तहसील क्षेत्र के नेथुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की है, जिसने विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस