बदायूं
महिला व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर ली आजीवन सदस्यता, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दी नई उड़ान
केशव गुप्ता
बरेली। रोहिलखंड उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना के नेतृत्व में शिवपुरी कॉलोनी स्थित कौशांबी मैरिज ब्यूरो कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को गति देते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं ने आजीवन सक्रिय सदस्यता ग्रहण कर अपना पंजीकरण कराया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना ने कहा कि महिलाएं आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए ऑनलाइन बुटीक, हैंडमेड क्राफ्ट, हेल्थ एवं फिटनेस कोचिंग, चाइल्ड डे-केयर सेंटर, टिफिन सर्विस, अचार-पापड़ निर्माण जैसे स्वरोजगार एवं स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान उपाध्यक्ष किरण, रचना सक्सेना, श्रुति, ज्योति खंडेलवाल, महामंत्री ममता जोहरी, मंत्री मंजू शर्मा, नीता कपूर, शेफाली सचदेवा, नीलम, कोषाध्यक्ष ममता गंगवार, सह-कोषाध्यक्ष श्रुति सक्सेना, सीमा, मधु सहित अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

