5:46 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के साथी सहाफी अंजार अहमद को यौम-ए-पैदाइश की पुरखुलूस मुबारकबाद।

कलम के सिपाहियों ने दी दुआ, कहा- अल्लाह बुलंदियों से नवाजे।

उझानी, 3 जुलाई।

उझानी के मकबूल सहाफी और हमारे साथी जनाब अंजार अहमद को आज उनके यौम-ए-पैदाइश के मौके पर मुबारकबाद पेश की गई।

सहाफती बिरादरी और दोस्त-अहबाब ने अंजार अहमद साहब को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देते हुए उनकी लंबी उम्र, सेहत-ओ-सलामती और तरक्की के लिए रब से दुआ की। साथी सहाफियों ने कहा, अल्लाह तआला अंजार भाई को दीन-ओ-दुनिया की तमाम कामयाबियों से नवाजे और उनकी कलम को हमेशा हक और सच की आवाज बनाए रखे। आमीन।

इस मौके पर कई सहाफी साथियों ने उनके दफ्तर पहुंचकर गुलदस्ता पेश किया और मुबारकबाद दी। अंजार अहमद ने तमाम चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, आप सबकी मोहब्बत और दुआओं का तहेदिल से मशकूर हूं। इंशाअल्लाह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करता रहूंगा। तमाम सहाफी साथियों ने उनके रोशन मुस्तकबिल की दुआ की।

विज्ञापन एक्सप्रेस