9:10 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस को मिली नई मजबूती, एसएसपी अंकिता शर्मा ने डायल-112 व वज्र वाहन को दिखाई हरी झंडी

बदायूं

बदायूँ पुलिस को मिली नई मजबूती, एसएसपी अंकिता शर्मा ने डायल-112 व वज्र वाहन को दिखाई हरी झंडी

केशव गुप्ता

बदायूँ। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा ने पुलिस लाइन परिसर से डायल-112 की एक नई पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) एवं एक वज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसएसपी ने कहा कि इन वाहनों के संचालन से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
इस अवसर पर डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अभिषेक सिंह, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

विज्ञापन एक्सप्रेस