10:23 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

उझानी, बदायूं 2 जुलाई ।

पुलिस ने जीडी गोयनका स्कूल के पास से कच्ची शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से प्लास्टिक की केन में भरी कच्ची शराब बरामद हुई।

कांस्टेबल हिमांशु सिरोही और अंकुश कसाना कस्बे में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जीडी गोयनका स्कूल के बगल से अब्दुल्लागंज जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। वहां रवि कुमार पुत्र बालिस्टर निवासी अब्दुल्लागंज को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से सफेद रंग की केन में कच्ची शराब मिली।

आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शराब की पुष्टि की। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस