बदायूं 2 जुलाई ।
बरेली-मथुरा हाईवे पर आज शाम भीषण जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बदायूं बाईपास भी जाम से अछूता नहीं रहा। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
जाम की मुख्य वजह बरसात के कारण जगह-जगह सड़क की मिट्टी उखड़ना रही। साथ ही बदायूं से उझानी तक हाईवे पर निर्माण कार्य चलने से एक ही साइड पर दोनों तरफ के वाहन चलाए जा रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
आज शाम हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे। जाम में फंसे कई वाहन टीईटी परीक्षार्थियों के थे। पेपर छूटने की वजह से परीक्षार्थी भी हाईवे पर फंसे रहे। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने भारी वाहनों को बदायूं शहर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते डायवर्जन की व्यवस्था नहीं की गई। बरसात ने हालात और बिगाड़ दिए। देर शाम तक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com