बदायूं
बदायूं में हर तरफ भीषण जाम, टीईटी अभ्यर्थी परेशान
बदायूं। शहर में गुरुवार को भीषण जाम ने आम लोगों के साथ-साथ टीईटी की दूसरी पाली की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नवादा चौराहा, पुलिस लाइन, दातागंज चुंगी और शहर के भीतरी बाजारों में लंबे समय तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए जाम में फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं रखी जा सकी। जाम के कारण कई मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों में प्रशासन की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई दी।
शहर में पहले भी नवादा चौराहा, पुलिस लाइन और दातागंज तिराहे जैसे क्षेत्रों में जाम की समस्या सामने आती रही है,

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

