6:46 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का हुआ भव्य स्वागत

बदायूं

बारिश भी नहीं रोक सकी भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का हुआ भव्य स्वागत

केशव गुप्ता

बदायूं। बिनावर के निकट भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत किया गया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत स्थल पर डटे रहे, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।
सुबह से ही डॉ. शैलेश पाठक द्वारा आयोजित स्वागत पंडाल में कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। जैसे ही दुर्विजय सिंह शाक्य स्वागत स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया और पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक अनुसूचित मोर्चा बुधपाल, भाजपा बदायूं के जिला महामंत्री जुगेन्द्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, उझानी ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, कछला चेयरमैन जगदीश, मंडल अध्यक्ष बिनावर रामचरण पाल, मंडल महामंत्री समरेर कालीचरण दिवाकर, भाजपा युवा मोर्चा बिनावर के मंडल उपाध्यक्ष मोहित राघव, मंडल उपाध्यक्ष उसावां पंकज मिश्रा, मंडल मंत्री शिवम पाण्डेय, मंडल मंत्री सुधीर अग्निहोत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, सक्रिय सदस्य पवन दुबे, सुमित, कुलदीप सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। भारी बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस