10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में टीईटी: पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दूसरी पाली जारी।

बदायूं के 15 केंद्रों पर 28,198 अभ्यर्थी देंगे तीन दिवसीय परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई चेकिंग।

बदायूं 2 जुलाई ।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की पहली पाली गुरुवार को जिले के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो गई है।

अभ्यर्थियों को सुबह 7:15 बजे से 8:45 बजे तक केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पूर्व सभी के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की गहन जांच की गई। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और काला डॉट पेन के साथ ही परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया।

जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

यह तीन दिवसीय टीईटी परीक्षा है। जिले के 15 केंद्रों पर कुल 28,198 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस