बदायूं
जोगीपुरा नाले पर खुदाई, पहली बारिश से पहले जागा प्रशासन
केशव गुप्ता
बदायूं। शहर के जोगीपुरा नाले के पास इन दिनों खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहत की बात यह है कि अभी तेज बारिश नहीं हुई है, अन्यथा निर्माण कार्य के बीच हालात और भी गंभीर हो सकते थे।
नागरिकों का आरोप है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में ही नालों की सफाई, खुदाई और जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता है। लोगों का सवाल है कि यदि यह कार्य समय रहते, लगभग एक माह पहले पूरा कर लिया जाता, तो बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता था।
क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि यदि अब आपात स्थिति में यह काम करना पड़ रहा है, तो पिछले तीन वर्षों में नालों की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए क्या तैयारी की गई? लोगों ने नगर प्रशासन से जवाबदेही तय करने और भविष्य में समय से कार्य कराने की मांग की है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

