

उझानी-बदांयू 2 जुलाई।
अगर आप गुरुवार शाम को कादरचौक-उझानी रूट से सफर करने वाले हैं तो सावधान हो जाएं। रेलवे का अढ़ौली फाटक आज शाम 6 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस के लिए 12 घंटे का ब्लॉक लिया है।
रेलवे समपार संख्या-286 ए यानी अढ़ौली फाटक पर ट्रैक की मरम्मत का काम होना है। पूर्वोत्तर रेलवे बदायूं के सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक, काम गुरुवार शाम 6 बजे शुरू होगा और लगातार 12 घंटे चलकर शुक्रवार सुबह 6 बजे खत्म होगा। इस दौरान फाटक से किसी भी वाहन या पैदल यात्री को नहीं गुजरने दिया जाएगा।
अढ़ौली फाटक बंद होने से कादरचौक से उझानी आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी होगी। रेलवे ने इसके लिए वैकल्पिक रूट जारी किया है। सभी वाहन उझानी-भदरौल रोड पर स्थित समपार संख्या-287 यानी गोशाला फाटक से होकर निकलेंगे।
अढ़ौली फाटक शहर का सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग है। रोजाना करीब 15 हजार छोटे-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। फाटक बंद होने से गोशाला फाटक और भदरौल रोड पर वाहनों का भारी दबाव रहेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गोशाला फाटक पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की है ताकि जाम की स्थिति न बने।
सेक्शन इंजीनियर ने कहा, “ट्रैक की सुरक्षा यात्रियों की सुरक्षा है। मरम्मत बहुत जरूरी है। 12 घंटे की असुविधा के लिए हम खेद जताते हैं। लोग वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें और समय से निकलें।
शुक्रवार सुबह 6 बजे के बाद अढ़ौली फाटक सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा। तब तक वैकल्पिक रूट ही एकमात्र सहारा है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

