10:19 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -केबल बदलवाने को अब्दुल्ला गंज के ग्रामीणों का हंगामा, एक्सईएन ऑफिस घेरा

उझानी -केबल बदलवाने को अब्दुल्ला गंज के ग्रामीणों का हंगामा, एक्सईएन ऑफिस घेरा।

उझानी-बदांयू 30 जून।

उझानी क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी बिजली केबल बार-बार जल रही है और शिकायत के बाद भी बदली नहीं जा रही। इससे कई दिन तक बिजली गुल रहती है।

ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अधिकारियों से जल्द केबल बदलने की मांग की। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि केबल मंगवाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। नई केबल मिलते ही काम शुरू होगा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न हुई तो बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस