बदायूं
उस्तरे से हमले के मामले का खुलासा, सिविल लाइंस पुलिस ने वांछित आरोपी को हथियार सहित दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उस्तरे से हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (रेजर/उस्तरा) सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को मुकदमा संख्या 234/2026, धारा 109/324(4)/352/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामबाबू उर्फ कालिया पुत्र जीवनलाल, निवासी मोहल्ला मीरा सराय, थाना सिविल लाइंस, जनपद बदायूं को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रेजर (उस्तरा) भी बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए उसे विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

