8:59 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मोटरसाइकिल और टैम्पू की टक्कर के बाद हुए विवाद में 9 गिरफ्तार, 4 डंडे बरामद

बदायूं

मोटरसाइकिल और टैम्पू की टक्कर के बाद हुए विवाद में 9 गिरफ्तार, 4 डंडे बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल और टैम्पू की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार डंडे भी बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 163/2026 से संबंधित नौ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मौ. राजू, बब्लू, फारुख (पुत्र कल्लू कुरैशी), यावर, समशाद, इरशाद, फारुख (पुत्र हबीव), याकूब तथा अजीम कुरैशी शामिल हैं। सभी आरोपी मोहल्ला कुरैशियान मछली बाजार, कस्बा एवं थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डंडे बरामद किए हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सनी चौधरी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस