8:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में बिसौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीनी विवाद में मारपीट करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम परसेरा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के संबंध में थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 261/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल सभी 9 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नुकीला भाला, एक चपटेदार भाला, दो लकड़ी के डंडे, एक स्टील पाइप, एक डंडा, एक फरसा तथा एक सरिया बरामद किया गया। इसके अलावा अभियुक्त करुपाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध 315 बोर तमंचा एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त करुपाल के विरुद्ध धारा 3/25(1-बी)(ए)/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
वीरेन्द्र पुत्र स्व. ब्रजपाल
विचारदेव पुत्र स्व. लटूरी
अनिल पुत्र रामवीरेश
नेजपाल पुत्र थान सिंह
अखिलेश पुत्र हरवीर
अमरपाल पुत्र श्रीपाल
प्रवेश पुत्र कस्तूरी
राजीव पुत्र सुरेशपाल
करुपाल पुत्र नेजपाल

सभी निवासी ग्राम परसेरा, थाना बिसौली, जनपद बदायूं।

बरामदगी
01 नुकीला भाला
01 चपटेदार भाला
02 लकड़ी के डंडे
01 स्टील पाइप
01 डंडा
01 फरसा
01 सरिया
01 अवैध तमंचा 315 बोर
01 खोखा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मोहम्मद अब्बास, थाना बिसौली
मय पुलिस टीम

विज्ञापन एक्सप्रेस