बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 25 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में मु0अ0सं0 233/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
इकरार पुत्र रियासत, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइंस, जनपद बदायूं।
मोहम्मद मियां पुत्र नसीम मियां, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइंस, जनपद बदायूं।
सब्लू पुत्र सद्दीक, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइंस, जनपद बदायूं।
इबराहिम पुत्र वाजिद अली, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइंस, जनपद बदायूं।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 233/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना सिविल लाइंस, बदायूं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक योगराज सिंह मय पुलिस टीम।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

