सहसवान पुलिस ने 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना सहसवान पुलिस ने 25 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान इंडियन पेट्रोल पंप से आगे तूबा फार्म हाउस के सामने से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम प्रकाश पुत्र हरी सिंह, निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली, थाना सहसवान, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मु0अ0सं0 313/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
राम प्रकाश पुत्र हरी सिंह
निवासी: ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली, थाना सहसवान, जनपद बदायूं
बरामदगी
06 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 62/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस, थाना सहसवान
मु0अ0सं0 313/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसवान
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, थाना सहसवान
मय पुलिस टीम
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

