बदायूं
उधार डीजल को लेकर पेट्रोल पंप पर हंगामा, दो आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम दुधवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उधार डीजल डलवाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर सेल्समैन और पंप मालिक के साथ विवाद करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम दुधवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर वाहन में उधार डीजल डलवाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी जसवंत पुत्र पंचम सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सहसवान तथा कप्तान पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम दुधवा थाना जरीफनगर को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थाना जरीफनगर पर मु0अ0सं0 186/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

