बदायूं
फैजगंज बेहटा पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना फैजगंज बेहटा पर दर्ज मुकदमा संख्या 144/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त रवि गौतम पुत्र पप्पू निवासी ग्राम आसफपुर, थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं को 24 जून 2026 को जैतपुर नंगला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)A की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें सरकारी कार्य में बाधा, धमकी एवं मारपीट जैसे मामले शामिल हैं।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

