6:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बदायूं

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम बैहटा पाठक, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना इस्लामनगर में मु0अ0सं0 157/26 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस