8:25 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में तीन वांछित को किया गिरफ्तार

बदायूं

हजरतपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 97/26 धारा 64, 65(1), 87, 137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मुन्ना पुत्र रामा निवासी ग्राम रिछई, थाना जयश्रीनगर, जिला सागर (मध्य प्रदेश), सुमित पुत्र राजेश निवासी ग्राम पूरन भेड़ा थाना हजरतपुर तथा अभियुक्ता सपना पत्नी सुमित निवासी ग्राम पूरन भेड़ा थाना हजरतपुर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस