7:32 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

उसावां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 81/26 धारा 137(2)/64(A)/87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त टेनी पुत्र राजेश्वर निवासी ग्राम नौगंवा, थाना कलान, जनपद शाहजहांपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिल्किया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस