6:46 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -अज्ञात ट्रैक्टर चालकों पर केस दर्ज, पुलिस का जल्द गिरफ्तारी का दावा

उझानी -अज्ञात ट्रैक्टर चालकों पर केस दर्ज, पुलिस का जल्द गिरफ्तारी का दावा।

उझानी-बदांयू 19 जून।

उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बरेली-मथुरा हाइवे पर करुआ पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में राजकुमारी (50), उनकी बेटी नारायणी (30), जेठानी रेवती (80), बहू गंगाश्री (30), सरला (32) और गांव की प्रेमावती (32) शामिल हैं। राजकुमारी अपने परिजनों के साथ बेटे की शादी का शगुन लेकर गठौना गांव जा रही थीं।

गुरुवार को चार चिताएं एक साथ जलीं। वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। वीरपाल की मां, पत्नी और बहन सहित परिवार की चार महिलाओं की इस हादसे में मौत हुई।

उझानी एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस