4:12 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली-मथुरा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार।

उझानी-बदांयू 10 जून ।

बुधवार देर शाम बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।

हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र में मानकपुर पुलिया के पास हुआ। मृतक की पहचान उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बिरियाडांडा निवासी 25 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची उझानी पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोनू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस