6:08 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज उझानी में श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज उझानी में श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

उझानी, बदायूं 10 जून ।

देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज, उझानी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का द्वितीय दिवस बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कथाव्यास परम पूज्य आचार्या विश्वेश्वरी वरिष्ठ ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में भक्ति, धर्म और सदाचार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है। यह कथा मनुष्य के हृदय में भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण की भावना जागृत करती है।

कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजन-कीर्तन में लीन दिखे। भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों और जयकारों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बैठने, जलपान और पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा के अमृतमय वचनों का श्रवण कर जीवन को धन्य बनाएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस