भदवार गर्ल्स कॉलेज में शगूफा आर्ट कार्यशाला शुरू, किश्वर सर ने दिए करियर टिप्स।
विश्व रिकॉर्ड धारक शगूफी हावर्ड की अकादमी दे रही बाल कलाकारों को मंच।
उझानी-बदांयू 8 जून।
ग्रीष्मावकाश का रचनात्मक सदुपयोग कराने के उद्देश्य से शगूफा आर्ट अकादमी की कला कार्यशाला का शुभारंभ भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बदायूं से पधारे किश्वर सर एवं संस्थान के अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। किश्वर सर ने कार्यशाला में शामिल सभी बच्चों को शगूफा आर्ट का बैच पहनाया और कला के क्षेत्र में करियर बनाने व प्रतिभा निखारने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
इस दौरान बच्चों ने कैनवास पर अपना नाम लिखकर तथा शगूफा आर्ट के पोस्टर पर पुष्प वर्षा कर अकादमी की उन्नति की कामना की।
शगूफा आर्ट अकादमी की संस्थापक कलाकार शगूफी हावर्ड विश्व रिकॉर्ड धारक हैं और राज्य स्तर के कई कार्यक्रमों में भी अपना योगदान दे चुकी हैं।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

