10:56 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी:पारिवारिक कलह से तंग महिला ने दी जान

उझानी:पारिवारिक कलह से तंग महिला ने दी जान, देर रात घर से निकलकर ट्रेन के आगे कूदी।

उझानी में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उझानी, बदायूं
07 जून ।

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान 40 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान बसोमा गांव निवासी तारावती पत्नी संजोग के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक तारावती के घर में पिछले कई दिनों से तनाव का माहौल था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अचानक घर से निकल गईं। काफी देर तक वापस न लौटने पर घरवालों ने तलाश शुरू की।

तलाश करते हुए परिजन बसोमा रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो ट्रैक पर तारावती का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। आशंका है कि मथुरा से बदायूं की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची उझानी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस