12:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा उझानी नगर में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा।

बदायूं

भाजपा उझानी नगर में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की घोषणा।

उझानी बदांयू 5 जून 2026।

भाजपा जिला मंत्री (प्रभारी उझानी नगर) आरती कश्यप ने उझानी नगर इकाई का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

भाजपा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सचिन अग्रवाल को सौंपी गई है। नगर महामंत्री के रूप में मदन मोहन लोधी और अशोक तोमर को दायित्व दिया गया।

नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी और अंकित वार्ष्णेय बनाए गए हैं। वहीं नगर मंत्री का पद गोविंदा सपरा और पूनम शर्मा संभालेंगे।

कार्यकारिणी में रेनू बाल्मीकि और रजिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

सेक्टर संयोजक के रूप में प्रेम चंद्र, सुमनवीर सिंह, विमल शाक्य और संजय कुमार की नियुक्ति की गई है।

भाजपा जिला मंत्री आरती कश्यप ने कहा कि नई टीम नगर में संगठन को और मजबूत करेगी तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस