10:27 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में युवक ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह

उझानी में युवक ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह।

उझानी, बदायूं 20 मई ।

थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव मिहोना में एक 32 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहित पुत्र छोटे के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार मोहित पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, जिससे वह काफी आहत था। बुधवार सुबह मोहित ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही उझानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस